फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd of devotees gathered to watch Dhanush Bhang Leela

Auraiya News: धनुष भंग लीला देखने को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to watch Dhanush Bhang Leela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहायल। कस्बा के दिबियापुर रोड स्थित चरीबाग हनुमानजी मंदिर पर बुधवार को आयोजित हुए रामलीला कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रात नौ बजे से सुबह तक चले रामलीला के मंचन को देखने के लिए श्रद्धालु एक टक बैठे रहे।

रामलीला का शुभारंभ आबकारी इंस्पेक्टर बिधूना जेएन सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम व मां सीता की झांकी की आरती के साथ किया। इस दौरान बारी-बारी से आयोजकों ने पूजन किया। इसके बाद धनुष भंग से लेकर लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन शुरू हुआ। लखनऊ, कानपुर, झांसी, उन्नाव व आगरा से आए कलाकारों ने प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का ध्यान इस कदर आकर्षित किया कि रातभर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में राम का अभिनय कृपा शंकर पांडेय ने, लक्ष्मण का अभिषेक कुमार ने, परशुराम का प्रिंस तिवारी ने, जनक का ओमप्रकाश तिवारी ने वहीं बाढ़ासुर का अभिनय अभिषेक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरीबाग रामलीला समिति के सदस्यों में सोनू मिश्रा, रवि वर्मा, गोपाल दुबे, अर्पित तिवारी समेत क्षेत्रीय लोगों में सच्चिदानंद जनसहयोगी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रविंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्नू सिंह, दुर्गेश सिंह भदौरिया, रविंद्र सिंह सेंगर, पिंकू दुबे समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article