फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd of candidates gathered in the morning, situation normal in the afternoon

Auraiya News: सुबह उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, दोपहर में स्थिति सामान्य

Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered in the morning, situation normal in the afternoon
औरैया। सिपाही भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन था। इसके तहत डिपो ने रणनीति के तहत सभी मार्गों पर बसों का संचालन किया। कानपुर मार्ग पर अधिक सवारियां देखने को मिली। सुबह के समय सवारियां अधिक होने पर डग्गामार वाहन भी डिपो के बाहर सवारियां भरते दिखे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह चार बजे से ही सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। यह भीड़ सुभाष चौराहा, बस स्टैंड के खानपुर चौराहा पर दिखी। अधिकांश अभ्यर्थी कानपुर मार्ग पर सफर करने के लिए निकले थे। सुबह चार बजे से 10 बजे तक हर 30 मिनट में कानपुर के लिए बसें रवाना की गईं। यही नहीं पूरे दिन सवारियों के होने पर अतिरिक्त बसों को भी रवाना किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय रोडवेज की बसों में भीड़ के चलते अभ्यर्थियों को दिक्कतें हुई। जिसका लाभ डग्गामार वाहन उठाते दिखे। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिखा। अभ्यर्थियों व अन्य सवारियों को डग्गामार वाहनों के चालकों ने समय से पहुंचाने का आश्वासन देकर गाड़ियां भरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डिपो में मौजूद 78 बसों में सभी गाड़ियों को आगरा, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इटावा आदि मार्गों पर चलाया गया था। दोपहर बाद इन मार्गों पर जाने वाली सवारियों की संख्या कम हुई, लेकिन बसें वापस लौटी उनमें सवारियां अधिक देखने को मिलीं।


----------

अभ्यर्थियों की सामान्य भीड़ देखने को मिली है। हालांकि सभी मार्गों पर विधिवत बसों का संचालन किया गया है। वापसी लौटने वाली बसों में भीड़ की उम्मीद है। दोपहर के समय बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं देखने को मिली।- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed