{"_id":"607f0a4f8ebc3e5911503919","slug":"crop-caught-fire-auraiya-news-knp6245392191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली गेहूं की एक बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जली गेहूं की एक बीघा फसल
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के गांव चैनसुख की मडै़या में मंगलवार शाम गेहूं की फसल में आग लग गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।
चैनसुख की मड़ैया निवासी सुरेंद्र दोहरे के खेत गांव के बाहर हैं। मंगलवार शाम अचानक खेत में लगी आग देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सुरेंद्र को दी। कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मियों को भी सूचना दी गई। रास्ता संकरा होने के कारण दमकल खेत के पास तक नहीं पहुंच सकी। खेत मालिक सुरेंद्र ने बताया कि आग से गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई है। लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी और अग्निपीड़ित किसान को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं।
चिता की चिंगारी से बाग में लगी आग
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बे में एक व्यक्ति का निधन हो गया था। जिसका मंगलवार दोपहर गांव के पास खेत में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। दोपहर में चिता जलने के बाद लोग आसपास पेड़ों की छांव में बैठ गए तभी चिता से उठी चिंगारी से पास स्थित बाग में आग लग गई। आग से बाग में खड़े पेड़ जल गए। मौके पर पहुंचे अटसू चैकी इंचार्ज अजय कुमार और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। (संवाद)