फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crimnal fall the bike , cracked bombs , three injured

बाइक से गिरे बदमाश, फटा बम, तीन घायल

Sun, 19 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
crimnal fall the bike , cracked bombs , three injured

वारदात की फिराक में घूम रहे बाइक सवार बदमाश पैदल जा रहे युवक से जा टकराए। इस दौरान बदमाश की जेब में रखा बम बाइक गिरने से फट गया। फलस्वरूप बदमाश समेत एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




सड़क पर तेज धमाके के साथ धुएं का गुबार उठता देख दौड़े बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी धुनाई की। कोतवाली पुलिस ने उनके कब्जे से आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन



 
अटसू पेट्रोल पंप के सामने साँफर निवासी गगन अपनी बहन की शादी के लिए पिता के साथ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अजीतमल से बाइक द्वारा आ रहे देवा पुत्र जहान सिंह व अंशू पुत्र पूरन सिंह ने गगन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार बदमाशों की जेब में रखा देशी बम फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बम फटने की आवाज सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे, लेकिन पब्लिक ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की जेब से आधा दर्जन कारतूस व देशी तमंचा बरामद हुए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed