{"_id":"57f2a2e44f1c1b923226fca2","slug":"women-and-children-hostage-robbed-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बच्चों को बंधक बना जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और बच्चों को बंधक बना जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई सेफ दिखाती गृहस्वामिनी।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के तिर्वा रोड स्थित एक मकान में सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते दाखिल हुए तीन बदमाशों ने महिला और उसके बच्चों को तमंचे के नोक पर बंधक बना लिया। दो लाख के जेवर और नगदी लूटने के बाद बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। इधर, महिला के अनुसार बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे थे। तिर्वा रोड बेला निवासी उमेश पाल व विमलेश पाल गुड़गांव की प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता व सुमन अपने बच्चों के साथ रहती हैं ।
बुधवार को सुमन मायके चली गई। घर में सुनीता व बच्चे उत्कर्ष, शिवम, अनुराधा व असित थे। रविवार रात बदमाश घर की पीछे दीवार से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से नीचे आ गए। एक बदमाश ने कमरे मौजूद महिला व बच्चों को तमंचा लगा दिया और धमकाने लगा। वहीं दो बदमाशों ने कमरे में रखी सेफ से जेवर व नगदी बैग में भर ली। इसके बाद तीनों बदमाश धमकाते हुए घर के आगे के रास्ते से फरार हो गए। काफी देर बाद महिला ने शोर मचाया और फोन पर परिजनों को जानकारी दी। मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के अनुसार तीन बदमाश थे जो कि मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे और हाथ में असलहा लिए थे। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है है। तहरीर में करीब दो लाख का माल चोरी होना बताया है। पीड़िता ने बताया कि जब उसके पति आ जाएंगे तभी सही अनुमान पता लग पाएगा। थानाध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जाएगी।