{"_id":"5884f9884f1c1b7649efebe7","slug":"woman-hanging-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से युवती फांसी पर झूली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह से युवती फांसी पर झूली
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अकबरपुर डांड़ा गांव में शनिवार की रात गृह कलह से परेशान युवती ने मकान के बरामदे में कुंडे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने फांसी पर लटका युवती का शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर डांड़ा निवासी राजपाल सिंह चौहान की 22 वर्षीय पुत्री संध्या काफी समय से परेशान चल रही थी। पिता नागपुर की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। परेशानी के चलते युवती की घर में अक्सर कहासुनी हो जाती थी। शनिवार की रात युवती ने घर के आंगन में लगे कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह मां ने संध्या का शव फांसी पर लटका देखा। इस पर परिजन रोने बिलखने लगे। घर में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं युवती की खुदकुशी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतका की मां ने पुलिस को गृह कलह के कारण आत्महत्या करने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।