{"_id":"583888be4f1c1b983513c2f7","slug":"vehicle-thieves-gang-arrested-three-gangstersauraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
bike theft gang
- फोटो : ama
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए अभियान में तीन बाइक चोराें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक खेत में छिपाकर रखी गई पांच बाइकाें को बरामद किया। एएसपी ने बताया कि अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह चोरी की बाइकों को सीमावर्ती जिलों में बेचने का काम करते थे। गैंग के दो अभियुक्त फरार हो गए हैं।
सहायल थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाम लगभग पांच बजे एक बाइक चालक को शक के बिना पर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के इशारा करते ही उसने भागने का प्रयास किया। मौजूद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनूप सिंह बताया। एएसपी पंकज ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बाइकों को चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही से उसी के खेत में पुआल से छिपी रखी चोरी की पांच बाइकों को पुलिस ने बरामद कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने गैंग के दो साथियों इश्ताक उर्फ चिकना पुत्र मेंहदी हसन निवासी ग्राम परसू थाना सहायल व रविंद्र कोरी पुत्र छोटेलाल निवासी पुर्वाबले को गिरफ्तार किया। एएसपी पंकज ने बताया कि उक्त अभियुक्तों का अपराध को मुख्य क्षेत्र औरैया के समीपवर्ती जिले इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर आदि हैं। यह लोग अपने साथी दीपू व रिंकू की मदद से चोरी की गाड़ियों को अन्य जिलों में बेचते थे। दीपू व रिंकू की तलाश जारी है। उन्होंने अभी बरामद मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। इससे और बाइकों के बरामद होने की आशंका जताई है।