फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two threw stones, three injured

दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, तीन लोग घायल

Tue, 07 Jun 2016 11:31 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 07 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
two threw stones, three injured
लाठीचार्ज - फोटो : self
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में मंगलवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर ईट-पत्थर चले। इससे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर डाक्टरी परीक्षण को अस्पताल भेजा है। उधर घटना के पीछे लगभग पांच दिन पहले वृद्ध को तंबाकू में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगा रहे थे। इसी के चलते यह विवाद हो गया।
विज्ञापन


रूरूगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में 1 जून को मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने अपने पिता अवधेश कुमार को तंबाकू में जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसमें जहरीला पदार्थ की पुष्टि न होने के चलते कोतवाली पुलिस ने विपक्षियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की थी। इसी मामले के संबंध में मंगलवार की देर रात लगभग 9 बजे उक्त दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फर्जी मुकदमा लगाए जाने को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


जिसमें देखते ही देखते ईट-पत्थर चलने लगे। इससे एक पक्ष की ओर से दीपू (35) पुत्र रामप्रकाश व रामू (40) पुत्र रामप्रकाश  व दूसरे पक्ष से किरण देवी पत्नी सुनील मिश्रा घायल हो गए। इसमें से प्रथम पक्ष के दीपू को गंभीर अवस्था में सैंफई रेफर किया गया। इस मामले में एसएसआई चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed