फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two arrested for looting on highways

हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for looting on highways
पकड़ें गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस एवं एसओजी ने हाईवे पर यात्रियोें से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। दोनों बदमाशों के कब्जे से बोलेरो और 13 हजार रुपया भी बरामद हुआ है।  औरैया कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की टीम ने रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान इटावा के बैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बाबा निवासी प्रमोद राजपूत एवं फिरोजाबाद जिले के सुंदरपुर निवासी नीरज यादव को बोलेरो गाड़ी के साथ धर दबोचा। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि ये बस स्टेशनों के पास से सवारियां बैठाते थे। रास्ते में लूटपाट कर चलती गाड़ी से फेंक देते थे।
विज्ञापन


आरोपियोें ने लखनऊ के चारबाग से कई यात्रियों के  साथ वारदात की। 29 अक्टूबर को लखनऊ के बजीरगंज थाना क्षेत्र से छह सवारियों से 33 हजार रुपये लूटे थे। इनका एक साथी लखनऊ में पकड़ा भी गया। तलाशी में इनके पास 13 हजार रुपये, दो मोबाइल एवं बोलेरो मिली है। आरोपियोें ने बताया कि वे मुख्य रूप से लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर आदि स्थानों पर गाड़ी लगाकर पूर्वांचल एवं बिहार के लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed