{"_id":"59a072884f1c1b5d0c8b4afb","slug":"traffic-police-drugs-fired-on-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के दरोगा पर फौजी ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस के दरोगा पर फौजी ने चलाई गोली
auraiya
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मौके पर आरोपी को पकड़े पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को चिचौली पुल के पास जिला पंचायत चुनाव के दौरान लगाए गए बैरियर को हटाने गए ट्रैफिक पुलिस के दरोगा पर एक मिलिट्री मैन ने फायर झोंक दिया। दरोगा बाल बाल बचा। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना दिबियापुर पहुंचे में ट्रैफिक पुलिस के दरोगा शैलेश पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त को जिला पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चिचौली पुल के पास ककुरिया गांव के सामने बैरियर लगाया गया था। शुक्रवार को शैलेश पांडेय साथी कर्मचारियों के साथ बैरियर को हटाने पहुंचा था। मौके पर योगेंद्र सिंह यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव निवासी ककुरिया अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ खड़ा था। उन्होंने बैरियर हटाकर ले जाने का विरोध किया। इसी दौरान आवेश में आए योगेंद्र सिंह ने अपनी निजी पिस्तौल से शैलेश पांडेय पर फायर झोंक दिया। हालांकि दरोगा फायरिंग की इस घटना में बाल बाल बच गया। घटना के बाद पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को दबोच लिया। और पिस्तौल सहित उसे थाने ले आए।
बताते है कि यह मामला नशे की हालत में हो गया। यहां दरोगा की तहरीर पर मामला दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।