{"_id":"57ab728b4f1c1bee07ee4873","slug":"to-withdraw-money-from-the-atm-and-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये निकालने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से रुपये निकालने वाले को दबोचा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
theft in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का एटीएम पार कर उससे रुपये निकालने वाले युवक को पहचानने के बाद उसके पति ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक की तलाशी में कई अन्य बैंकों के एटीएम भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गईं लौंगश्री पत्नी श्याम किशोर का वहीं खड़े एक युवक ने एटीएम पार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एचडीएफसी के एटीएम से दस-दस हजार रुपये करके 40 हजार रुपये निकाले। इस मामले में लौंगश्री अपने पति श्याम किशोर के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बुधवार को उक्त आरोपी लौंगश्री को दिबियापुर रोड पर स्थित नहर पटरी पर दिखाई दिया।
महिला ने युवक को पहचानते हुए अपने पति को सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंचे श्याम किशोर ने युवक को बुलाया तो वह भागने लगा। इस पर श्याम किशोर ने ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अश्वनी कुमार पुत्र रामनाथ बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से कई अन्य बैंकों के एटीएम भी मिले हैं। पुलिस ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।