{"_id":"5b7afb8342c792464109cfb8","slug":"three-shops-including-two-jewelery-stolen-in-the-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दो सराफा सहित तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर दो सराफा सहित तीन दुकानों में चोरी

Updated Mon, 20 Aug 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में जांच-पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल/अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव में चोरों ने नकब लगाकर दो ज्वैलरी शॉप समेत तीन दुकानों से लाखों का माल पार कर दिया। सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो अंदर का हाल देख माथा पकड़कर बैठ गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी र्गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। चोरी की इन घटनाओं के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर कस्बे में जुहीखा रोड पर जितेंद्र पुत्र प्रभुदयाल निवासी जैनपुर की ज्वैलरी शॉप है। उनकी दुकान से सटी हुई प्रहलाद पुत्र बालबटन निवासी बरवटपुर की ज्वैलरी और कपड़े की दुकान है। इसके बाद अयाना थाना के मिलक गांव निवासी कृपाराम पुत्र फगली का जनरल स्टोर है। रविवार की शाम तीनों रोज की दुकानें बंदकर घर चले गए। सोमवार को सुबह सबसे पहले जितेंद्र दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने शटर उठाया ही था कि अंदर सेंध लगी मिली। तिजोरी टूटी थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि तिजोरी में चार जोड़ी चूड़ी, पांच मंगलसूत्र, पांच लेडीज अंगूठी, तीन जेंट्स अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी समेत सौ ग्राम सोना, पच्चीस जोेेेड़ी तोड़िया, दो जोड़ी हाफ पेटी, गु़च्छी कमर सहित दो किलो चांदी सहित दस हजार रुपये नगद और गिरवी में रखे एक लाख रुपये के जेवरात थे जो चोर उठा ले गए। कुल चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात गायब हुए। खबर लगने पर पड़ोसी दुकानदार एकत्रित हो गए। इस बीच पड़ोस में ही दुकान किए कृपाराम और प्रहलाद ने जब अपनी दुकानें खेालकर देखीं तो उनके भी होश उड़ गए। दोनों दुकानों पर भी पीछे से सेंध लगाकर चोरो ने माल साफ किया था। कृपाराम की दुकान में जीने के रास्ते में चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया। इसी तरह जितेंद्र की दुकान में चोर छत से सेंध लगाकर दुकान में उतरे थे। प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी दुकान से चोरो ने दो जोड़ी कान के बाले, छह ग्राम नाक के फूल व बाली, दो मंगल सूत्र, दो अंगूठी लेडीज सहित लगभग 30 ग्राम सोना एवं दस जोड़ी पायल, एक कमर पेटी, चार सौ ग्राम बिछुआ, सहित लगभग एक किलोग्राम चांदी सहित 1200 रुपये नगद तथा दो दर्जन महंगी साड़ियां पार कर दीं। इसकी कीमत वह तीन लाख रुपये आंक रहे हैं। कृपाराम ने बताया कि उनकी दुकान से चोरो ने गुल्लक में रखे 1100 रुपये व जरूरी कागजात पार कर दिए। तीनों दुकानदारो ने अलग-अलग लिखित तहरीर कोतवाली अजीतमल में दी है। तीन दुकानो में एक साथ हुई चोरी की घटना से व्यापारियो में रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि फिगंर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। बारीकी से जांच की जाएगी। बाजार में गस्त बढ़ाई जाएगी। चोरियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।