फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of millions of mobile shop

मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी

Fri, 12 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 12 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of mobile shop
बेला थाने के सामने चोरों ने फोटो कांपी व मोबाइल शाप का ताला तोड़कर मोबाइल, नगदी व रीचार्ज कूपन समेत लाखों रुपये का माली पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने दुकानदार को चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा बेला निवासी अनूप सेंगर पुत्र लाल सिंह की बिधूना रोड पर थाने के सामने फोटोकापी व मोबाइल की दुकान है। अनूप ने बताया कि भाई चंदन की तीन दिन पहले मौत हो जाने से दुकान बंद चल रही थी। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान के ताले काटकर माल पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने अनूप को दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


दुकानदार अनूप ने बताया कि चोर 50 मोबाइल फोन दो दर्जन से अधिक स्मार्टफोन समेत 30 हजार रुपये के रीचार्ज कूपन व गुल्लक में रखे 30 हजार रुपये चोरी हो गए है। बेला थाने के सामने हुई वारदात से व्यापारियों व दुकानदारों में अपने प्रतिष्ठानों को लेकर असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी में 10 लोगों पर एफआईआर
बिजली विभाग ने कस्बा सहार में ताबड़तोड़ बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इसमें विभाग ने 10 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। जेई ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसडीओ बिधूना जितेंद्र राजपूत के निर्देशन में अभियंता राम बहादुर बाथम, बिजली कर्मी शैलेंद्र, अशोक, पंकज आदि ने सहार कस्बे एवं पुर्वादानशाह में छापेमारी।


इस दौरान बिजली विभाग ने रामबाबू पुत्र मेघनाथ, संजीव पुत्र रामकुमार, रामपाल, सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद, संजू पुत्र मुंशीलाल, केवल पुत्र रघुवीर, रामबाबू पुत्र घनाराम, शिवपाल सिंह पुत्र गजोधर. रामजीलाल पुत्र राम बहादुर,  राजेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। जेई ने केबिल बरामद कर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed