फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of millions in three houses

तीन घरों में लाखों की चोरी

Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
तीन घरों में लाखों की चोरी
तीन घरों में लाखों की चोरी Updated Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions in three houses
-घटना स्थल से थोड़ी ही दूर खेत के पास बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala
मुरादगंज/अयाना (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पयागपुर में बीती रात चोरों ने तीन घरों में छत के रास्ते घुसकर नगदी, जेवरात सहित पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिजन छत पर गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पयागपुर में गुरुवार की रात चोरों ने रामा पत्नी स्व.महेश के घर में घुस गए। जहां से चोरों ने घर में रखे बीस हजार रुपये नगद के अलावा ससुराल से शादी के बाद आई उसकी पुत्री सोना के लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। इसके बाद चोर पड़ोस में रह रहे बेटा सिंह पुत्र दौलत सिंह के घर में घुस गए। जहां पर उन्होंने घर के बक्से में रखे 15 हजार रुपये नगद और एक अंगूठी पार कर दी। घटना के समय बेटा सिंह की पत्नी कुसमा छत पर चारपाई पर सो रहीं थी। बाद में चोर जय सिंह के घर में घुसे। जहां से उन्होंने 30 हजार रुपये नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर रामा के घर के अंदर से लोहे की कुंडी काटकर बाहर भाग गए। इस दौरान चोर अपने साथ घर में रखे बक्से भी ले गए। जिन्हें घर से थोड़ी दूर ले जाकर खाली करके फेंक दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब सुबह जागे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा देखकर सभी के होश उड़ गए। पीड़ितों ने तुरंत अयाना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवकुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। बाद में पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट---
समय से चेत जाती पुलिस तो नहीं होती घटना
औरैया। ग्राम पयागपुर में हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कई बार गांव में चोरी की घटनाएं हुई। इस बारे में लिखित व मौखिक रुप से अयाना थाना पुलिस को सूचना भी दी लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करनी जरूरी नहंी समझी। यदि पुलिस समय से चेत जाती तो ग्रामीणों के साथ यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------

30 मई को चोरों ने बुजुर्ग जसवंत के घर से नगदी सहित लाखों का माल किया था पार
-पुलिस की लचर कार्यशैली से भयभीत बुजुर्ग गांव छोड़ने को मजबूर
-नामजद मामला दर्ज होने के बाद खुलेआम घूम रहा आरोपी
-ग्रामीणों ने पुलिस पर संरक्षण देने का लगाया आरोप
फोटो08एयूआरपी 19- पीड़ा व्यक्त करते बुजुर्ग जसवंत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ग्राम पयागपुर में हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। गांव निवासी बुजुर्ग जसवंत सिंह तो इतने ज्यादा भयभीत हैं कि उन्होंने अपनी जमीन बेंच दी। कहते हैं कि गांव से पलायन करने में ही भलाई है। कहा कि 30 मई को उनके घर से एक हिस्ट्रीशीटर ने नातिन के तीन लाख रुपये के जेवरात व 56 हजार रुपये नगदी पार कर दी थी। मामला नामजद दर्ज होने के बाद भी उक्त आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आज तक पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने की जरूरत भी महसूस नहीं की।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बुजुर्ग जयबंत सिंह ने बताया कि गत 27 मई को उनके घर में रात को एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश घुस गया। उसने घर में नातिन के रखे लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेबरात व उनकी अलमारी में रखे 56 हजार रुपये नगद पार कर दिए थे। बताया कि इस प्रकरण में उन्होंने थाना पुलिस में गांव निवासी श्रीपाल के नाम मामला भी दर्ज कराया था लेकिन आज तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस की निष्क्रियता के चलते उक्त हिस्ट्रीशीटर खुलेआम गांव में घूम रहा है। ऐसे में उन्हें बहुत खतरा बना हुआ है। बताया कि उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन भी बेंच दी है। दो दिन बाद उसका बैनामा भी करना है। बताया कि नातिन के जेबरात उसके घर से चोरी हुए हैं उसकी भी व्यवस्था करनी है। वहीं हिस्ट्रीशीटर के खुलेआम घूमने से बुरी तरह से भयभीत हैं। इस कारण से गांव छोड़ने को मजबूर हैं। बताया कि पूछतांछ के दौरान थानाध्यक्ष नातिन के चोरी गए जेबरातों की रसीद मांग रहे हैं। बताओ पुरखों के जेबरातों की रसीद थानाध्यक्ष को कहां से दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed