फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead couple's children were found in unnao

मृत मजदूर दंपति के बच्चे मिले

Wed, 14 Dec 2016 12:28 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 14 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The dead couple's children were found in unnao
Murder
कौशांबी जिले से मजदूरी करने आई महिला की हत्या अनुसुलझी कहानी बनती जा रही है। शुरू में पति पर हत्या का आरोप लगा था, लेकिन पति का शव हाईवे पर मिला तो मामला और उलझ गया। पुलिस को अंदाजा था कि बच्चे मिले तो कहानी पता लग सकती है। ऐसे में पुलिस ने बच्चों की तलाश की। मृतक के बच्चे उन्नाव में एक परिचित के यहां मिले। लेकिन वो मासूम बच्चे बोल भी नही सकते। ऐसे में हत्याकांड की कहानी और उलझ गई है।
विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव शेखूपुर में बंबे किनारे पांच दिसंबर को एक महिला का शव मिला था।  उसकी शिनाख्त छोटी उर्फ कलावती पत्नी बचहीं निवासी कौशांबी के रूप में साथ के लोगों ने की थी। छोटी की हत्या का आरोप पति बचहीं पर था। लेकिन बचहीं की मौत मार्ग दुर्घटना में हो जाने के बाद छोटी की हत्या का राज उसके बच्चों के बयान पर टिका था। उनकी तलाश में कोतवाली पुलिस कौशांबी, हरियाणा तलाश कर रही थी। मृतक छोटी के पिता बच्चालाल ने बताया था कि वह मूल रूप से थाना मंझनपुर कौशांबी का रहने वाला है।
विज्ञापन


पास के गांव सैयद सरांवा थाना मंझनपुर कौशांबी के बचहीं पुत्र कल्लू से छोटी की शादी कर दी थी। वह 15 साल पहले ही सब कुछ बेचकर चला आया था। पुलिस ने टनटननगर उन्नाव से बचही के एक परिचित के यहां से बच्चों को ढूंढ निकाला। इसमें एक बच्चा डेढ़ साल का है तो दूसरी ढाई का जो बोल भी नही पाते। फिर से यह कहानी अभी उलझी है। पुलिस ने दोनो बच्चों को नाना के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचहीं ने आत्मग्लानि में की आत्महत्या
कोतवाल संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि बचहीं शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी छोटी उर्फ कलावती की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। इसके बाद वह दोनो पुत्रियों को टनटननगर उन्नाव परिचत के यहां छोड़ आया था। छोटी की हत्या के बाद आत्मग्लानि मे आकर उसने तेजलपुर के पास हाईवे पर किसी वाहन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस फिलहाल अपनी इसी कहानी पर विश्वास कर रही है।


बचही की मां की सदमे से मौत
कोतवाली में परिजनों के साथ पहुचे मृत बचही के भाई खिलाड़ी ने बताया कि बेटे बचही व पुत्रवधू छोटी की मौत का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नही कर सकी। इस सदमे से उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed