{"_id":"5b786ecc42c7924650408725","slug":"teenager-scorched-by-fire-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर
आग से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में झुलसी युवती को देखने को जमा भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी एक किशोरी संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। किशोरी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने खाना बनाते समय सिलिंडर से किशोरी के झुलसने की बात कही है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी शिवानी (14) पुत्री ध्रुव सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने किशोरी को चिंता जनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर शत्रुघ्न ने बताया कि किशोरी का शरीर लगभग 90 प्रतिशत जला हुआ था। शरीर से केरोसिन की बदबू आ रही थी। उधर परिजनों ने बताया कि उसकी पुत्री घर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई। डाक्टरों ने किशोरी के शरीर से केरोसिन की दुर्गंध आने की बात कह मामले को संदिग्ध बताया है। पड़ोसियों का कहना है कि किसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद किशोरी ने ऐसा कदम उठाया है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी है, किसी की कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।