फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   An accused arrested for illegal smuggling of rare birds in Pathankot

Jalandhar News: पठानकोट में दुर्लभ पक्षियों की अवैध तस्करी करते एक आरोपी काबू

Sat, 29 Aug 2026 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 29 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
An accused arrested for illegal smuggling of rare birds in Pathankot
फोटो 01 पठानकोट में पक्षियों की तस्करी करने वाला आरोपी काबू। संवाद
आरोपी से 179 पक्षी किए बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। वन्यजीव संरक्षण विभाग और पुलिस टीम ने दुर्लभ पक्षियों की अवैध तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी मोहम्मद जाहिद के कब्जे से 179 संरक्षित पक्षी बरामद किए गए हैं। वह इन पक्षियों को अवैध व्यापार के उद्देश्य से कैद करके ले जा रहा था।
वन्यजीव बीट पठानकोट के इंचार्ज शुभमदीप ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। मोहम्मद जाहिद, जो मुकेरियां, होशियारपुर का निवासी है, पठानकोट के एबी कॉलेज रोड पर संरक्षित पक्षियों की अवैध तस्करी कर रहा था। इसके बाद एसआई हरप्रीत सिंह और वन्यजीव विभाग के अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। टीम में प्रियंका सैनी, अभ्यास सैनी और लखबीर सिंह जैसे अधिकारी शामिल थे। इस दौरान आरोपी के पास से 179 पक्षी बरामद हुए। ये पक्षी भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं।
विज्ञापन

बरामद पक्षी और कानूनी कार्रवाई
बरामद पक्षियों में अनुसूची-1 की 2 कॉमन हिल मैना, अनुसूची-2 की 130 स्केली-ब्रेस्टेड मुनिया और 47 रेड मुनिया शामिल हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद जाहिद इन संरक्षित प्रजाति के पक्षियों को अवैध रूप से कैद कर इनका गैर-कानूनी व्यापार करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीम अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ये पक्षी कहां से लाया था और इन्हें किसे बेचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed