{"_id":"57decf6c4f1c1b0e4ea82573","slug":"teacher-s-pocket-eat-up-to-40-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की जेब से उड़ाए 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर की जेब से उड़ाए 40 हजार रुपये
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के चकसत्तापुर के पास बदमाशों ने टेंपो सवार टीचर की जेब काट कर 40 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद वह दोनों अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बाद में शिक्षक ने देखा तो उसकी जेब कटी थी। शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
गांव जुआ निवासी गौतम कुमार निगम पुत्र राज बहादुर निगम राजस्थान के जोधपुर में शिक्षक पद पर तैनात है। रविवार को वह अपनी बेटी के साथ गांव में बीमार पिता को देखने आया था। बाबरपुर तिराहे पर बस से उतरने के बाद उसने गांव जाने के लिये आटो किया। रास्ते में चालक ने दो युवकों को और बैठा लिया। शिक्षक के विरोध करने पर उसने कहा कि आगे उतार देगा। चकसत्तापुर के पास आटो में बैठे युवकों ने शिक्षक की जेब काट कर चालीस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद वह आटो रुकवाकर आटो के साथ चल रही बाइक से भाग गए।
इसके बाद जब शिक्षक ने देखा तो उसकी जेब कटी थी और रुपये गायब थे। शिक्षक ने आटो चालक को खरी खटी सुनाई। कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आटो चालक से पूछताछ कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी।