{"_id":"59b969f24f1c1b8f688b45fe","slug":"suspected-youth-resident-of-rasoolabad-in-the-murder-of-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक की हत्या में रसूलाबाद निवासी युवक पर शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालक की हत्या में रसूलाबाद निवासी युवक पर शक
औरैया
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर स्थित बंबे में मिली आटो ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रुपये के लेनदेन को लेकर यह हत्या की गई है। रसूलाबाद क्षेत्र के एक युवक पर शक की सूई घूम गई है।
शुक्रवार को ककोर के पास बंबे में एक ऑटो चालक का शव मिला था। इस घटना के बाद पान सिंह पुत्र प्रीतम यादव निवासी चिचौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा स्वदेश ( 25) औरैया से दिबियापुर आटो चलाता था। गुरुवार की शाम वह ककोर तक आटो ले जाने की बात कहकर आया था। शुक्रवार की सुबह मंगलपुर ककोर मार्ग पर शराब ठेका के सामने स्वदेश का शव का बंबे में पड़ा मिला था। परिजनों के अनुसार स्वदेश के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उन्होंने हत्या की बात कही थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पुलिस युवक के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन एक गांव निवासी एक युवती के साथ मृतक की 122 बार बातचीत हुई थी। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस जांच में अब शक की सुई कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद निवासी एक युवक पर घूम रही है। बताते हैं कि रुपये के लेनदेन को लेकर टेंपो चालक की हत्या की गई। इस मामले में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि प्रेस प्रसंग के चलते हत्या नहीं हुई है। पुलिस जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। दावा किया कि एक दो दिन में ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।