फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   student's murder Missing from three days

तीन दिन से लापता छात्र की हत्या

Tue, 23 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 23 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
student's murder Missing from three days
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा में तीन दिन से गायब छात्र का शव कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला। सुबह लोगों ने छात्र का शव खेत में देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी और कोतवाल ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने डाग स्वायड बुलाकर मामले की छानबीन कराई। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा कराए जाने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली से महज 500 मीटर दूर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा निवासी कक्षा 11 के छात्र का शव खेत में पड़ा मिला। अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े शव के हाथ-पैर बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नीरज उर्फ मजनू (17) पुत्र रामधीरज सिंह के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि नीरज शनिवार रात से घर से अचानक गायब हो गया था। दो दिनों तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस भी नीरज की तलाश में लगी रही। मंगलवार सुबह परिजनों को कोतवाली के पास एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त नीरज के रूप में की।
विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस की सूचना पर एसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज, सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी की। पुलिस ने ग्रामीणों की मांग पर डाग स्क्वायड बुलाया और मामले की छानबीन की। पुलिस ने संदिग्ध चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बाद में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed