फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Son arrested in murder of step father

सौतेले पिता की हत्या में बेटा-बहू गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2016 11:42 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Thu, 15 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Son arrested in murder of step father
-पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी बेटा और बहू - फोटो : अमर उजाला
जमीन के लिए सौतेले पिता की हत्या के आरोपी बेटे और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद से दोनों फरार थे। मृतक के भाई ने दोनों उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फरार आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने गुुरुवार को बिधूना कस्बे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एरवाकटरा क्षेत्र के गांव गाजीपुर में जनवरी माह में बाबू राम जाटव (65) की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई रामप्रकाश ने बाबूराम के सौतेले बेटे मुन्ना लाल व उसकी पत्नी सरिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तारी की कोशिश की। लेकिन दोनों फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों पर ढाई ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। जांच में जमीन के कारण सौैतेले पिता की हत्या का मामला निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष एरवाकटरा शिवकुमार ने दोनों को बिधूना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि सौतेले पिता द्वारा जमीन बेचे जाने से खफा होकर हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed