फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Siblings beaten with sticks

भाई बहन को लाठियों से पीटा

Sat, 04 Feb 2017 10:58 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 04 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siblings beaten with sticks
घटना की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे घायल। - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में मकान के विवाद में खेत पर काम कर रहे भाई बहन को पांच लोगों ने लात घूंसों व लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस की दी गई। दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जनेतपुर निवासी तारबाबू पुत्र शिंभू दयाल ने बताया कि गांव के अमर सिंह पुत्र मौजीलाल उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। अमर सिंह अक्सर उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हैं। शनिवार सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच अमर सिंह अपने चार साथियों के साथ आए। यह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमर सिंह ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देख खेत में मौजूद बहन रूबी ने बचाने का प्रयास किया। इस पर यह लोग बहन को पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के खेतों में काम करने वालों ने बचाया। इस पर मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पहुंचे भाई- बहन ने कार्रवाई की मांग की।  कोतवाली पुलिस ने घायलों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ बेड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed