{"_id":"5738cc584f1c1bc54aac6ec5","slug":"shot-dead-in-broad-daylight-murder-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर वृद्ध की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर वृद्ध की हत्या
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 16 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपुरा में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने शक के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
क्षेत्र के बीहड़ी गांव रजपुरा निवासी संतान सिंह (75) पुत्र मूरत सिंह रविवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह रजपुरा और बरैला के बीच स्थित बाग के पास पहुंचे तभी
बाइक सवार हमलावरों से गोली मार दी। गोली संतान सिंह के छाती में जा धंसी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। सूनसान इलाका होने के कारण करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने संतान सिंह का शव सड़क पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा व कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सीओ जीडी मिश्रा ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर लिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।