फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School accreditation without having caught

बिना मान्यता चल रहा स्कूल पकड़ा

Tue, 14 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

ग्राम चपटा में शिक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा।

विज्ञापन
यहां स्थित कक्षा पांच तक की मान्यता वाले लार्ड कृष्णा स्कूल में आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते मिले। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई के लिए विभाग के आला अफसरों को लिखा है।

ब्लाक संसाधन केंद्र अजीतमल के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार ने बताया कि बीआरसी अजीमतल के सह समन्यवक खालिद सिद्दीकी, हरबंश सिंह, दिव्यमूर्ति मिश्रा, महेंद्र सिंह आदि की टीम इलाके में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर अंकुश लगा रही है।

सोमवार को टीम ने चपटा गांव स्थित स्कूलों की मान्यता आदि का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि महेंद्र सिंह और हरवंश सिंह की ओर से चलाया जा रहा लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की मान्यता कक्षा पांच तक ही है, जबकि मौके पर कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ते मिले है।

शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए आला अफसरों को लिखा गया है। दोबारा स्कूल चलता मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed