{"_id":"bc3769ae2bb0f601a917621e664a6809","slug":"school-accreditation-without-having-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहा स्कूल पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मान्यता चल रहा स्कूल पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चपटा में शिक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
यहां स्थित कक्षा पांच तक की मान्यता वाले लार्ड कृष्णा स्कूल में आठवीं
कक्षा तक के बच्चे पढ़ते मिले। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्कूल को
तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई के लिए विभाग के आला
अफसरों को लिखा है।
ब्लाक संसाधन केंद्र अजीतमल के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार ने बताया कि बीआरसी अजीमतल के सह समन्यवक खालिद सिद्दीकी, हरबंश सिंह, दिव्यमूर्ति मिश्रा, महेंद्र सिंह आदि की टीम इलाके में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर अंकुश लगा रही है।
सोमवार को टीम ने चपटा गांव स्थित स्कूलों की मान्यता आदि का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि महेंद्र सिंह और हरवंश सिंह की ओर से चलाया जा रहा लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की मान्यता कक्षा पांच तक ही है, जबकि मौके पर कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ते मिले है।
शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए आला अफसरों को लिखा गया है। दोबारा स्कूल चलता मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।