फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rounak in the markets by buying Eid

ईद की खरीददारी से बाजारों में रौनक

Sun, 10 Jun 2018 11:25 PM IST
ईद की खरीददारी से बाजारों में रौनक
ईद की खरीददारी से बाजारों में रौनक Updated Sun, 10 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rounak in the markets by buying Eid
कपड़े की दुकान पर डिजायनर सूट और नकाब पसंद करतीं मुुस्लिम महिलाएं - फोटो : amarujala
औरैया। ईद की खरीददारी को लेकर बाजारों में रौनक है। सुबह से शाम तक बाजाराें में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं और बच्चों में ईद की खरीदादारी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। वैसे तो पूरा बाजार ही तमाम उत्पादों से अटा पड़ा है पर सबसे ज्यादा भीड़ परिधानों की दुकानों पर लग रही है। महिलाओं द्वारा पाकिस्तानी सूट और नकाब की डिमांड अधिक है। टाइट शार्ट पैंट और कुर्ता युवाओं की पहली पसंद है।
विज्ञापन

   रविवार को संजय गेट से लेकर सर्राफा बाजार के बीच मुुस्लिम महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बुटीक पर डिजायनर नकाब मौजूद  कराए जा रहे हैं। नवविवाहिताओं के लिए पहली ईद विशेष होती है। वो अपने लिए खास डिजायन के नकाब सिलवा रहीं हैं। विशेष रूप से अरेबियन नकाब, अनारकली नकाब, सिलिप दुपट्टा नकाब, कोटी पैटर्न नकाब, फ्राक नकाब, प्रिंटेट नकाब, जार्जेट नकाब महिलाओं की पसंद बने हैं। इन नकाब पर कढ़ाई भी कराई जा रही है। दुकानदार आरिफ खान ने बताया कि महिलाएं काले रंग के अलावा लाल, हरे, सफेद, गुलाबी फैशनेबल रंगों के नकाब बनवाए जा रहे हैं। जिसमें नग, मोती, जरी की एंब्रायडरी कराई जा रही है। जिनकी कीमत 1500 से पांच हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

  कपड़ा व्यापारी रवि बरसईयां ने बताया कि युवतियां परंपरागत सलवार कमीज, दुपट्टे के साथ काफ्तान, लांग काफ्तान, कोटी सूट, जैकेट सूट, पैंट्स के साथ कुर्ता, स्कर्ट विद कुर्ता, स्कर्ट विद जैकेट, पाकिस्तानी सूट, अफगानी सलवार, धोती सलवार का डिजायन पसंद बनी है। तो वहीं सूरत के सूट, अनारकली सूट, अफगानिस्तान का प्लाजो, शरारा, पाकिस्तान का जार्जेट लांग सूट, नेट के दुपट्टे, काटन के दुपट्टे, लहरिया चुनरी, गोटापत्ती चुनरी को विशेष मांग है। इनकी कीमत 250 से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed