{"_id":"5b82e9b242c792465b6899d8","slug":"robbers-rob-the-bike-and-the-e-rickshaw-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने बाइक व ई- रिक्शा चालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने बाइक व ई- रिक्शा चालक को लूटा

Updated Sun, 26 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बाइक लूटकर भाग रहे लुटेरों ने दो युवकों को टक्कर मार घायल कर दिया। रास्ते में एक ई-रिक्शा को रोककर चालक से नगदी लूट ली। ई रिक्शा चालक ने लूट की तहरीर थाने में दी है। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम भारतीय कोठी चौराहा निवासी औसान सिंह पुत्र महेश सिंह अपने भटौली में अपने मामा धनीराम के घर आया था। शनिवार की रात अपने गांव जाने के लिए निकला था, तभी बिधूना-किशनी मार्ग पर नगला तुला के सामने लुटेरों ने उसकी बाइक रोक ली। उससे मारपीट कर बाइक लूटकर भाग निकले। भागते समय लुटेरों ने प्रहलादपुर के सामने दुकान पर खाना देने आ रहे मोनाऊ पुत्र ज्ञान सिंह, नीरज पुत्र रामकिशन निवासी कसान नगला को बाइक से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। लुटेरों ने भागते समय ई- रिक्शा चालक राजीव पुत्र रामनरेश निवासी सूरजपुर बिधूना से मारपीट कर 600 रुपये लूट लिए। राजीव ने बताया कि वह देर रात बिधूना से सवारी भरकर भटौली छोड़ने गया था। रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर 600 रुपया छीन लिए। पुलिस ने घायल युवक व ई-रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।