{"_id":"584455604f1c1be221a864b8","slug":"robbed-the-car-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कार व नगदी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कार व नगदी लूटी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ी पुलिस लिखी स्कार्पियो कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर रविवार को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सूमो कार सवार लोगों को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये, मोबाइल और सूमो कार लूट ली। पीड़ितों ने तुरंत 100 नम्बर पर सूचना दी। पुलिस के घेराबंदी करने पर गांव मदनसिंह के पुर्वा से पुलिस ने लूटी हुई सूमो व बदमाशों की स्कार्पियो कार बरामद कर ली।
इटावा निवासी फ रमान पुत्र सफीक इटावा में महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करते हैं। दिबियापुर ट्रैक्टर एजेंसी से वह अपने साथियों के साथ दोपहर में सूमो कार से इटावा जा रहे थे। बाबरपुर रोड पर बंबा के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। स्कार्पियो कार में पुलिस लिखा था और सपा का झंडा लगा था। उसमें से आधा दर्जन असलाह धारी बदमाश निकले। उन्होंने गाड़ी के कागज व डीएल की मांगे और मारपीट शुरू कर दी। सभी को गाड़ी से उतारकर अपनी स्कार्पियो में डालने का प्रयास किया।
मौका देखते ही सूमो सवार युवक फ रमान चिल्लाते हुए केशमपुर की ओर भाग निकला। इस पर स्कार्पियो सवार बदमाश सूमो में सवार उसके साथियों को बंधक बनाकर स्कार्पियो में ले गए। एक बदमाश टाटा सूमो को लेकर भाग निकला। फ रमान ने गांव पहुंचते ही 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो मदनसिंह पुर्वा में दोनों कार मिल गई। फरमान के साथियों ने बताया कि बदमाश बैग में रखे पचास हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस दोनों कार थाने ले आई। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दबिश दी जा रही है। जल्द आरोरिपयों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
नीली बत्ती की कार से सिफारिश करने पहुंचा सिपाही
लूट की घटना होने के बाद नीली बत्ती लगी वैगनआर से सिफारिश करने एक सिपाही पहुंचा। मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव बनाता रहा। बताया जाता है कि वह सिपाही किसी अधिकारी की गाड़ी का चालक है जिसकी कार लेकर वह आया था।