फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus driver strikes two women

रोडवेज बस चालक ने दो महिलाओं को रौंदा

Sun, 30 Apr 2017 11:48 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 30 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver strikes two women
सड़क दुर्घटना।
सदर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर नशेड़ी चालक ने बस  मोड़ते समय दो महिलाओं को रौंद दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यहां मौजूद लोगों ने महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार की शाम औरैया रोडवेज बस स्टैंड पर रामादेवी (45) पत्नी शिवराम निवासी मोहनपुरा थाना चौबिया, इटावा व मुन्नी देवी (43) पत्नी रामबाबू निवासी रतनपुर, एरवाकटरा, औरैया परिजनों के साथ बस का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी समय नशेड़ी चालक ने बस को पीछे की ओर मोड़ते समय इन्हें रौंद दिया। यहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने रामादेवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामा देवी 28 अप्रैल को भतीजे घनश्याम पुत्र जबर सिंह की शादी में शामिल होने मुंगीसापुर गई थीं। यहीं से आज लौट रही थीं। औरैया में वह इटावा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। तभी नशेड़ी चालक ने रौंद दिया।


स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बताया कि नशे की हालत में चालक ने इतनी तेजी से बस को पीछे की तरफ मोड़ा कि यहां बैठी कई और सवारियां चपेट में आते-आते बचीं। वहीं तेजी से बस मोड़ने के चलते बस पीछे खड़ी दूसरी बसों से भी टकराई थी। इससे महिलाएं दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed