फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   raid : government Rice caught 97 sack

छापा मारकर 97 बोरी सरकारी चावल पकड़ा

Sun, 31 Jul 2016 11:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 31 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
raid : government Rice caught 97 sack
बड़ा गांव कोटरा में जारी है पुलिस की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
गरीबों के हिस्से के खाद्यान्न की कालाबाजारी की मिली शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने देवरपुर गांव में छापा मारकर एक मकान में भूसे में दबे 97 बोरी सरकारी चावल बरामद किया। वहीं छापे की जानकारी मिलते ही मकान मालिक मौके फरार हो गया। डीएम के निर्देश पर उक्त मकान मालिक के फफूंद थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फफूंद-औरैया मार्ग स्थित ग्राम देवरपुर में डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश के बाद एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने गांव निवासी धन सिंह राठौर के मकान पर छापामारा। छापे के दौरान घर में धन सिंह की मां बैकुंठी देवी मौजूद मिली। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने घर की तलाशी ली। जिसमें अंदर बने टीन शेड में रखे भूसे में दबे 97 बोरी सरकारी चावल पाए गए। एसडीएम ने सभी बोरियों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौजूद धन सिंह की मां से एसडीएम ने उक्त सरकारी खाद्यान्न के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह तेरहवीं संस्कार में बाहर गई थी। इस बारे में वह अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि पकड़ा गया सरकारी खाद्यान्न गांव के ही डीलर का है। वहीं घर पर छापा डाले जाने की जानकारी मिलते ही धन सिंह भागने में कामयाब रहा। इस बारे में एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद चावल की बोरियों को पूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ 3/7 की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि सभी गांवों के डीलरों के पास रखे हुए खाद्यान्न की जांच कराई जाएगी। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार सदर रामनयन, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार, एसआई दौलतराम शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed