फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nurse pulled farm,robbing

नर्स से लूटकर खेत में खींचा

Sun, 22 Jan 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 22 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
nurse pulled farm,robbing
जहानाबाद - फोटो : SELF
औैरैया से लौटकर अपने गांव जा रही नर्स को शनिवार रात बदमाशों ने दबोच लिया। उसका बैग छीनकर खेतों की तरफ खींचने लगे। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक बदमाश को पकड़ लिया। पीटकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बिंदपुर निवासी महिला मीना देवी पत्नी अरुण कुमार औरैया के सरोज नर्सिंग होम में नर्स के पद पर कार्यरत है। शनिवार शाम औरैया से फफूंद आई। इसके बाद पैदल गांव जा रही थीं। बिंदपुर गांव के रास्ते पर तीन बदमाशों ने महिला को दबोच लिया। धमकाते हुए उसका बैग छीन लिया। सड़क के नीचे खेतों पर घसीटने लगे। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए। मीना देवी ने बताया कि तीन बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। यह सुनकर ग्रामीण व परिजन चारों तरफ  तलाशने लगे। एक बदमाश भागता हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पीटा और थाने ले आए। महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर को दबोचकर पुलिस को सौंपा
क्षेत्र के ग्राम शहाब्दा में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश को मकान मालिक ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया। पकड़े गये बदमाश के अन्य साथी भाग निकले। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाब्दा निवासी लल्ली पुत्र मट्टर लाल परिजनों के साथ शनिवार को मकान में सो रहे थे। रात दो बजे घर में आहट सुनकर जाग गए। उन्होंने घर में बदमाशों को देखा। परिवार के अन्य लोगों को जगाकर शोर मचा दिया। चोर भागे लेकिन ग्रामीणों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया गया। उसे पीटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके कमरे मेें रखे बक्शों के ताले तो तोड़ दिये थे। ताले टूटने की आवाज से वह जाग गया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed