फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murdered of women to grab the house

मकान हड़पने के चक्कर में की हत्या

Sat, 18 Mar 2017 12:21 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 18 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Murdered of women to grab the house
मृतका के घर पर रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एरवाकटरा थाना क्षेत्र में गांव चिरैयापुर में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या के पीछे मकान का विवाद सामने आया है। बेटे ने अपने ही पारिवारिक चाचा व उनके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी मकान हड़पने के लिए कई बार विवाद कर चुके थे। हत्या की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


कमला देवी के बेटा संजीव ने थाना पुलिस को जो तहरीर दी है। उसके मुताबिक उसके पारिवारिक चाचा रामप्रकाश की नजर उनके मकान व उनकी जगह पर थी। वह कई बार उसे हड़पने के लिए विवाद कर चुके थे। उसके पिता के अन्य भाई बाहर रहने लगे जो कि इन्हीं को अपना मकान बेंचकर चले गए। जिसके कारण रामप्रकाश का कहना था कि या तो सीधे जगह दे दो नही तो फिर हम लोग अन्य तरीकों से जगह ले लेंगे।
विज्ञापन


कई बार विवाद होने पर उसकी मां ने यह कहकर इटावा भेज दिया कि यहां रहोगे तो लड़ाई झगड़े में पड़े रहोगे। संजीव ने बताया कि तीन माह से वह इटावा में रह रहा है। कई बार मां से उसने इटावा में रहने को कहा था जिस पर मां ने फिलहाल टाल दिया था। वह अगले महीने मां को इटावा ले जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रामप्रकाश व उसके तीन बेटे रजपाल,वीरपाल व कुंवरपाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए।

बेटे के साथ जाने वाली थी इटावा
रंजिश के कारण कमला देवी ने बेटे संजीव को इटावा रहने भेज दिया था। संजीव ने बताया कि कई बार मां से उसने इटावा में रहने को कहा था जिस पर मां ने फिलहाल टाल दिया था। संजीव अगले महीने मां को इटावा ले जाने वाला था।


पति की मौत के बाद से चल रही रंजिश
चार साल पहले कमला के पति रामवीर की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही जमीन को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। जिस पर बगल में पड़ी जगह पर निर्माण भी हुआ। इसके बाद अन्य खाली पड़ी जगह पर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed