फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murder escaped from Hamirpur SP office

हत्यारोपी एसपी कार्यालय हमीरपुर से फरार

Tue, 25 Oct 2016 10:53 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 25 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Murder escaped from Hamirpur SP office
murder
पूजा हत्याकांड में नया तथ्य सामने आया है। हमीरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हत्यारोपी वारदात के बाद से फरार है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस आरोपी व उसके भाई को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अटसू में शनिवार को मकान के पीछे झाड़ियों में युवती का शव मिला था।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त पूजा राजपूत के रूप में हुई थी। मृतका की मां ने पूजा के पति सुनील, उसके भाई अरुण व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सुनील हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात है। वारदात के बाद से वह कार्यालय से फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट व गला दबाने से हत्या का खुलासा हुआ था। मृतका की मां के अनुसार पूजा और सुनील के बीच प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। सजातीय होने के कारण उन्होंने बेटी के फैसले को स्वीकार कर लिया। सुनील के परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। सुनील भी इसके लिए राजी हो गया। वह बेटी को रास्ते से हटने के लिए धमका रहा था। इसको लेकर ही सुनील, उसके भाई अरुण ने दो तीन साथियों के साथ  मिलकर पूजा की हत्या कर दी। जांच पड़ताल मेें सुनील के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी व उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस पर लगाया
सुनील की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस मोबाइल की डिटेल निकलवा रही है। इससे यह स्पष्ट हो सके कि सुनील ने घटना के दिन, उससे पहले या बाद में कहां-कहां बात की।


दिसंबर में होनी थी सुनील की शादी
सूत्रों की मानें तो सुनील की शादी दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में तय हो गई थी। दिसंबर में शादी की तारीख तय हुई थी। इसकी सूचना पूजा को भी मिल गई थी।

पूजा बन रही थी दूसरी शादी में बाधक
सूत्रों का कहना है कि सुनील की शादी तय होने की  सूचना पर पूजा ने विरोध जताया था। उसने दूसरी शादी होने पर शादी के दिन ही कोर्ट मैरिज के कागज लेकर पहुंचने की धमकी दी थी। इससे सुनील व परिजन परेशान थे।  बताया जा रहा है कि इसी से पूजा की हत्या के बाद शादी के कागज गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed