फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married to dowry beaten out of home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 27 Mar 2017 11:05 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 27 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Married to dowry beaten out of home
कैसरगंज के रेवलिया गांव में बारात के लिए रखा दहेज का सामान। - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त दहेज में रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अयाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी निशा पुत्री रमेशचंद्र ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता ने उसका विवाह जगजीवनपुर निवासी गोविंद के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया था। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में रुपये व बाइक की डिमांड करने लगे। जब उसने यह बात परिजनों को बताई तो उन लोगों ने और दहेज देने में असमर्थता जताई। इस पर ससुराल के लोग मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


प्रताड़ना व मारपीट पर उसके पिता ने आकर ससुरालीजनों को समझाया, मगर वह नही मानें और उसके विरोध करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गोविंद, ससुर अभिलाख, सास सीमा देवी व देवर राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रामबदन यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed