फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lovers ended their lives by consuming poison

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lovers ended their lives by consuming poison
घटना के बाद घर में पड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के सहेमऊ गांव में लिव इन रिलेशन में दो महीने से साथ रह रहे प्रेमी युगल ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। युवती अपनी बहन के देवर के साथ उसी के घर रह रही थी। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है, पर वजह साफ नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहेमऊ निवासी अहिवरन सिंह के पुत्र मोहित कुमार (21) का अपने बड़े भाई अनिल की साली कानपुर देहात के अकबरपुर थाने के मुसईपुर निवासी रीता कुमारी (19) से प्रेम संबंध था। दो महीने पहले इनके संबंधों की जानकारी होने पर रीता के परिजनों ने विरोध किया तो मामला थाने तक पहुंचा। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने समझौता करा दिया। इस पर रीता सहेमऊ आ गई और मोहित के साथ रहने लगी। परिजनों ने उन्हें मकान में एक कमरा दे दिया था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक कमरा नहीं खुला तो घरवालों ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इनके मुंह से झाग निकल रहा था। मोहित के परिजनों ने रीता के परिजनों को सूचना दी, लेकिन वे नहीं आए। दोपहर तक इंतजार के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित के पिता अहिबरन ने बताया कि किसी तरह का तनाव नहीं था। दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद भी जान देने की वजह समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed