फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jhrkhuran young man hit by gang

जहरखुरान गिरोह की चपेट में आया युवक

Mon, 09 Jan 2017 11:33 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 09 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jhrkhuran young man hit by gang
फोटो- 09एयूआरपी 27 - रेलवे स्टेशन फफूंद के पास एक दुकान पर आपबीती सुनाता आदित्य कुमार 09एयूआरपी 28 - पीड़ित के पास मिला टीवी चैनल का आईडी कार्ड जहरखुरान गिरोह की चपेट में आया युवक - अवध एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था, रूरा रेलवे स्टेशन पर नशीले लड्डु खिलाए अमर उजाला ब्यूरो दिबियापुर । अवध एक्सप्रेस से सोमवार को मुंबई जा रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे यात्रियों ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। रेलवे पुलिस ने उसे दिबियापुर सीएचसी में उपयार दिलाया। रामपुर महारथ पोस्ट हाता जिला कुशीनगर निवासी आदित्य कुमार पुत्र सुरेश सिंह 19040 अप अवध एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से मुंबई जा रहा था। कानपुर से ट्रेन के चलने के बाद ट्रेन रूरा रेलवे स्टेशन पर रुकी। यहां उसके कोच में चार युवक सवार हुए। उन्होंने आदित्य को चावल एवं लड्डू खिलाने का प्रयास किया। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की। उसने एवं अन्य यात्रियों ने मारपीट का विरोध किया। इस दौरान वह बेहोश हो गया। इस बीच चारों जहरखुरान युवक उसके पास से एक महंगा मोबाइल, शिक्षा संबंधी सर्टिफिकेट व पर्स ले छीन ले गए। बाद में चारों आरोपी युवक चेन पुलिंग कर रास्ते में उतर गए। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने उसे उतार दिया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे दिबियापुर सीएचसी में उपचार दिलाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आदित्य ने बताया कि वह कुशीनगर में एक निजी टीवी चैनल का पत्रकार है। जीआरपी चौकी प्रभारी रामबरन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित आदित्य, कानपुर जाकर शिकायत दर्ज कराने एवं इसके बाद मुंबई की ट्रेन से मुंबई जाने की बात कहकर चला गया है। ------------------------------------- किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट दिबियापुर (ब्यूरो)। नगर से सटी भट्टा बस्ती में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने तीनों युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि बीती दो जनवरी की रात उसकी बेटी घर के बाहर बने बरामदे में लेटी थी। जहां गांव निवासी गोलू पुत्र राम नरेश, विनय पुत्र राकेश व विजय पुत्र राजेंद्र उसे जबरन उठाकर पास में ही पुजारी की बगिया में ले गए। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़। इसपर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। अगर दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो रिपोर्ट दुष्कर्म में तरमीम कर दी जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
अवध एक्सप्रेस से सोमवार को मुंबई जा रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे यात्रियों ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। रेलवे पुलिस ने उसे दिबियापुर सीएचसी में उपयार दिलाया।  
विज्ञापन


रामपुर महारथ पोस्ट हाता जिला कुशीनगर निवासी आदित्य कुमार पुत्र सुरेश सिंह 19040 अप अवध एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से मुंबई जा रहा था। कानपुर से ट्रेन के चलने के बाद ट्रेन रूरा रेलवे स्टेशन पर रुकी। यहां उसके कोच में चार युवक सवार हुए। उन्होंने आदित्य को चावल एवं लड्डू खिलाने का प्रयास किया। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की। उसने एवं अन्य यात्रियों ने मारपीट का विरोध किया। इस दौरान वह बेहोश हो गया। इस बीच चारों जहरखुरान युवक उसके पास से एक महंगा मोबाइल, शिक्षा संबंधी सर्टिफिकेट व पर्स ले छीन ले गए।
विज्ञापन


बाद में चारों आरोपी युवक चेन पुलिंग कर रास्ते में उतर गए। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने उसे उतार दिया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे दिबियापुर सीएचसी में उपचार दिलाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आदित्य ने बताया कि वह कुशीनगर में एक निजी टीवी चैनल का पत्रकार है। जीआरपी चौकी प्रभारी रामबरन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित आदित्य, कानपुर जाकर शिकायत दर्ज कराने एवं इसके बाद मुंबई की ट्रेन से मुंबई जाने की बात कहकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed