फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelry missing from the purse, just cleaner accused

पर्स से जेवर गायब, बस क्लीनर पर आरोप

Fri, 02 Dec 2016 11:08 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 02 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jewelry missing from the purse, just cleaner accused
जांच पड़ताल करते एसआई अशोक सिंह व संगीता देवी। - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में शामिल होने कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम चौथ जा रही महिला का पर्स प्राइवेट बस में गायब हो गया। पर्स में जेवर रखे थे।  पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर बस के क्लीनर पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने  बस के चालक व क्लीनर को पूछताछ के लिए हिरासत लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संगीता देवी पत्नी प्रदीप निवासी आगरा ने बताया कि गुरुवार की शाम वह आगरा से औरैया आई थीं। जालौन बस स्टैंड से चौथ जाने के लिए प्राइवेट बस पर बैठीं। इसी दौरान बस के क्लीनर ने बैग को पीछे डिग्गी में रखने के लिए कहा। संगीता ने  मना कर दिया।  क्लीनर के दबाव देने पर संगीता ने बैग में रखे पर्स से रुपये निकाल कर बैग उसी में रख दिया। इसे क्लीनर ने देख लिया। इसके बाद बैग को बस की डिग्गी में रख दिया। वह चौथ पहुंचीं तो बैग खोलने पर पर्स नदारद मिला। पीड़िता ने बताया कि पर्स में दो सोने की अंगूठी, एक चेन व ब्रजबाला के अलावा 1400 रुपये नगद रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस बस स्टैंड पहुंचकर क्लीनर  चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।  इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि दोनों को कोतवाली में बिठाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed