फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Household fire ash from the fire in the roof

छप्पर में लगी आग से गृहस्थी राख

Mon, 08 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 08 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Household fire ash from the fire in the roof
आग से जला मकान। - फोटो : amar ujala
बिधूना विकास खंड क्षेत्र के गांव कसहरी में रविवार दोपहर अज्ञात कारण से एक घर के छप्पर में आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट मे ले लिया। घर के लोग बाहर भागे। गांव वालों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। गांव कसहरी में अरविंद भदौरिया पुत्र भजन सिंह के घर के बाहर छप्पर रखा है। रविवार दोपहर अचानक ही छप्पर में आग लग गई और वह जल उठा। छप्पर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


आग लगते ही घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल खेत पर लगे ट्यूबवेल को चलाया और आग बुझाने की मशक्कत में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक छप्पर के नीचे रखा भूसा, गेहूं के अलावा मकान में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार करीब एक लाख से भी अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की हैा
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed