{"_id":"573b69614f1c1ba171ac71f3","slug":"firing-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में चली गोलियां, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारे में चली गोलियां, एक घायल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 18 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
भंडारे में प्रसाद लेने गए दो लोगों पर पर पुरानी रंजिश में दबंगों ने मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। इससे एक युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों ने पीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
क्षेत्र के जादौपुर वरौनाकला निवासी अवधश्री पत्नी धर्मपाल यादव ने थाना एरवाकटरा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र योगेश कुमार व भतीजा सुधीर कुमार पुत्र हरिओम गांव के भंडारे में गए थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश में आरोपी गोविन्द पुत्र राजवीर, अवधेश पुत्र अतरसिंह, रनवीर उर्फ पप्पू पुत्र वृन्दावन, सुखदेव उर्फ वल्लू पुत्र राकेश ने उन्हें खाना परसने से मना कर दिया। उनका दोना पत्तल उठाकर फेंक दिया।
चारो आरोपियों पुत्र व भतीजे को पीटा। इस दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुत्र और भतीजे के भागने पर गोविन्द पुत्र वृन्दावन ने फायर कर दिया। गोली योगेश कुमार के कंधे में लगी। इससे वह घायल हो गया। तहरीर पर एरवाकटरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।