फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firing ground in dispute

जमीन के विवाद में फायरिंग

Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Firing ground in dispute
पथराव में टूटे स्कार्पियो के शीशे। - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर नगर मोहल्ले में प्लाट के विवाद में सपा कार्यकर्ता और अन्य लोगों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। इसमें सपा कार्यकर्ता की स्कार्पियो के शीशे टूट गए। फायरिंग व पथराव से दहशत का माहौल बन गया।  सूचना पर कोतवाली पुलिस व सीओ पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक प्लाट को लेकर भरथना रोड बिधूना निवासी सपा कार्यकर्ता सुनील यादव व मोहल्ले की एक महिला के बीच विवाद है। दोनों प्लाट पर अपना दावा कर रहे हैं। गुरुवार को सुनील यादव प्लाट पर निर्माण करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। निर्माण शुरू होते ही दूसरे पक्ष के लोग आ गए। बताया गया कि मामला बढ़ने पर सुनील यादव ने फायरिंग कर दी। इस पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। फायरिंग और पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में सुनील की स्कार्पियो के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ सुभाष अत्री ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्षों ने  कोतवाली में एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। सुनील यादव ने बताया कि वह स्कार्पियो से बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में इन लोगों ने घेर कर हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि सुनील अपने साथियों के साथ आए। इन्होंने मकान खाली करने के  लिए कहा। इसके बाद लाइसेंसी रायफल से फायर करना शुरू कर दिया। सीओ सुभाष अत्री व कोतवाली प्रभारी एफ एस जाफ री ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed