{"_id":"5ab68ea94f1c1b4d0a8b6af2","slug":"father-murdered-on-writing-report-of-sedition-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने पर दलित पिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने पर दलित पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामकेश फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बेटी के साथ हुई छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने पर आरोपियों ने दलित पिता की हत्या कर दी। शव सहायल थाना क्षेत्र के चौथा मील के भट्ठे के पास फेंक दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया। इस मामले में भाजपा के सहार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बेला थाना क्षेत्र के पुरवा दूजा निवासी रामकेश (45) खेतीबाड़ी करता है। उसने गांव के ही सर्वेश चौबे का खेत बटाई पर लिया था। उसकी तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। वह शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। शनिवार सुबह चौथा मिल के पास उसका शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरप्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ ने समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
मृतक के बड़े बेटे आशीष ने आरोप लगाया कि नौ फरवरी को गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में गई उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर दी थी। इस मामले में उसके पिता रामकेश ने गांव के ही भाजपा के सहार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश चौबे, प्रांशु चौबे और अनिल चौबे के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दो दिन पहले कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इसी खुन्नस में आरोपियों ने उसके पिता को शुक्रवार शाम कचहरी से लौटते वक्त अगवा कर लिया और हत्या कर दी। हत्या में तीनों आरोपियों के साथ उनका एक अन्य साथी रामजी भी शामिल था। सहायल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, 364 एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ वंदना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जाएगा।
छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने से खुन्नस खाए थे आरोपी
सहार। बेला थाने के पुरवा दूजा निवासी रामकेश की हत्या से इलाके में तनाव की स्थिति है। मामला दो जााितयों के बीच होने की वजह से मौके पर पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात है।
गांव में खामोशी है, लेकिन तनाव बना हुआ है। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गांव में आने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस व पीएसी नजर रख रही है। बताया जाता है कि रामकेश ने पुरवा के सर्वेश चौबे के खेत बटाई में लिए था। बीते नौ फरवरी को उसकी बेटियां गन्ने की फसल की रखवाली करने गई थी। तभी वहां मौजूद आरोपियों ने छेड़खानी कर दी। विराध करने पर घसीट-घसीट कर मारा-पीटा था। बहनों के चिल्लाने पर परिजन आ गए थे, तब आरोपी गण मौके से भाग निकले थे। इस मामले पर उन्होंने बेला थाने में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब रामकेश ने कोर्ट की शरण ली थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाया फंसाने का आरोप
दिबियापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौबे का जमीन का विवाद चल रहा था। सर्वेश के भाई की मृत्यू हो चुकी है। उनका खेत रामकेश बटाई पर लिया था। इसी प्रकरण में उसने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्व मंडल अध्यक्ष के शुक्रवार को कन्नौज में होने की बात सामने आई है।
मौसेरे भाई ने की शव की शिनाख्त
दिबियापुर। शनिवार को सुबह ग्राम भटौली से पहुंचे राधेश्याम ने शव की शिनाख्त अपने मौसेरे भाई ग्राम दुज्जा बेला निवासी रामकेश (42) के रूप में की। घटना की जानकारी परिजनों एवं सहायल थाना पुलिस को दी गई।