{"_id":"5ba92f53867a557eaf187d6d","slug":"explanation-sought-from-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने दरोगा से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट ने दरोगा से मांगा स्पष्टीकरण
कोर्ट ने दरोगा से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपर मुख्य न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) डॉ. सुरेश कुमार ने थाना अजीतमल के एक सब इंसपेक्टर के विरुद्ध प्रकीर्णवाद (फौजदारी) दर्ज करने व उससे एसपी के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया है। यह कार्रवाई एक आरोपी द्वारा उसे झूठे आरोप में फंसाने तथा कई दिन तक थाने में बैठाए रखने की शिकायत पर की गई है।
थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हालेपुर निवासी संदीप कुमार ने न्यायालय में शिकायत की कि उसकी ज्वैलर्स की दुकान है। उसके गांव का उमेश चंद्र उधार जेवरात बनवा ले गया। कई बार मांगने के बाद उसने बकाया नहीं चुकाया। 18 सितंबर को थाना अजीतमल के दरोगा अमित राठौर उसके घर आए और पकड़कर कई दिनों तक थाने में बैठाए रखा। आरोप है कि बाद में उमेश की ही मोटर साइकिल की चोरी व उससे बरामद दिखाकर उसे कई दिन तक थाने में बैठाए रखा और बाद में मुकदमा 780/18, धारा 411, 420 व 421 आईपीसी का फर्जी मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली। पीड़ित ने कोर्ट ने झूठी कार्रवाई दिखाने वाले दरोगा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट द्वारा बुलाने पर दरोगा उपस्थित नहीं हुआ। इस पर अपर मुख्य न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लिया तथा दरोगा अमित राठौर के विरुद्ध प्रकीर्णवाद (फौजदारी) का दर्ज करने तथा एसपी के माध्यम से दरोगा से स्पष्टीकरण तलब किया है। पीड़ित कथित झूठे मामले में जेल काट रहा है। दरोगा की लिखा-पढ़ी में कई गड़बड़ियों को भी कोर्ट ने संज्ञान में ली।