फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dahaj did not meet the demand of homeless

दहेज की मांग पूरी न होने पर किया बेघर

Sun, 19 Mar 2017 12:30 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 19 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dahaj did not meet the demand of homeless
dowry
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की सूचना पर पहुंचे भाई ने ससुरालियों का विरोध किया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के मकरंदपुर निवासी हुकुम सिंह ने तहरीर में बताया कि उसने बहन अर्चना की शादी क्षेत्र के तुरकपुर गांव निवासी रवि कुमार पुत्र महेश चंद्र से साल भर पहले की थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


अर्चना ने इसकी जानकारी दी। असमर्थता जताने पर ससुराल बहन से मारपीट करने लगे। शुक्रवार को मारपीट का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर महेश चंद्र, सास पुष्पा देवी, जेठ दीपक कुमार, जिठानी ममता देवी, व पति रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए महिला को पीटा
अयाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी रसूलपुर में ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की।  बाबरपुर निवासी सरिता देवी ने तहरीर में बताया कि उसके पिता ने संदीप कुमार के साथ उसका विवाह किया था। शादी के बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई।


इस पर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार को उन्होंने इसी बात को लेकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संदीप, ससुर पातीराम, सास उर्मिला देवी, देवर राघवेंद्र, ननद नीतू व रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed