फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uproar following a clash at an inter-school sports competition; a student was struck on the head with a stone, police brought the situation under control.

Mahendragarh-Narnaul News: इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता में मुकाबले के बाद बवाल, छात्र के सिर पर पत्थर मारा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar following a clash at an inter-school sports competition; a student was struck on the head with a stone, police brought the situation under control.
फोटो नंबर-28झगड़े के दौरान स्कूल में लगी भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल में इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान नारनौल और महेंद्रगढ़ ब्रांच के विद्यार्थियों के बीच हुआ मुकाबला विवाद में बदल गया। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोप है कि महेंद्रगढ़ ब्रांच के एक छात्र ने नारनौल ब्रांच के छात्र के सिर पर पत्थर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कूल में दोनों ब्रांच के विद्यार्थियों के बीच खेल मुकाबला आयोजित किया गया था। नारनौल ब्रांच की जीत के बाद महेंद्रगढ़ ब्रांच के पीटीआई ने विरोध जताया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर दूसरे छात्र के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद छात्र को पकड़कर पीटा
आरोप है कि पत्थर मारने के बाद संबंधित छात्र भागने लगा, लेकिन गिरने पर नारनौल ब्रांच के कुछ विद्यार्थियों ने उसे पकड़कर पीट दिया। मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को अलग कराया।
बाहरी युवकों के पहुंचने से बढ़ा तनाव
विवाद के दौरान पटिकरा गांव से भी कुछ युवकों को बुलाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि कुछ बाहरी युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और हालात को शांत कराया।


वर्जन-
खेल प्रतियोगिता के दौरान हुए झगड़े को लेकर किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं आई है। मौके पर पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article