फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police register molestation case against man who died 18 years ago

Hardoi News: 18 साल पहले मृत शख्स के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला

Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police register molestation case against man who died 18 years ago
हरियावां। छेड़छाड़ की शिकायत पर हरियावां थाने की पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ बिना जांच के ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पता चला कि आरोपी बनाए गए एक शख्स की मौत 18 साल पहले हो चुकी है। मृत शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज होने का मामला पूरे इलाके की चर्चाओं में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा ने 12 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उनकी पोती (17) गांव के बाहर शौच के लिए जा रही थी। आरोप लगाया कि गांव निवासी सगे भाई रामू और श्यामू ने उनकी पोती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों की मां के साथ ही बाबा मूलचंद्र पर भी घटना में सहयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हरियावां थाने की पुलिस ने जांच किए बिना ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पता चला कि आरोपियों के बाबा मूलचंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन उनकी मौत अब से 18 साल पहले ही हो चुकी है। इसको लेकर सवाल उठे तो पहले पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती रही लेकिन चर्चाओं का दौर तेज हुआ तो फिर तर्क देने लगी। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मूलचंद्र की मौत कई साल पहले होने की बात पता चली है। विवेचना के दौरान उनका नाम हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed