{"_id":"6ad509585ecc16cbf60f669a","slug":"wanted-to-lead-a-peaceful-life-with-her-lover-a-maid-committed-the-crime-and-has-been-arrested-along-with-her-lover-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158705-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुकून की जिंदगी बितानी थी प्रेमी के साथ, नौकरानी ने की वारदात, प्रेमी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुकून की जिंदगी बितानी थी प्रेमी के साथ, नौकरानी ने की वारदात, प्रेमी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एमपी बिरला ग्रुप के प्रोजेक्ट हेड के मकान से घरेलू नौकरानी ने नगदी और जेवर पार कर दिए। पता चलने पर शहर कोतवाली की पुलिस को जानकारी दी गई। हरकत में आई पुलिस ने घरेलू नौकरानी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद नौकरानी को उसके कथित प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी भी प्रोजेक्ट हेड के यहां कार चालक है। इनके पास से 1.90 लाख रुपये, सोने की चार चेन, दो लॉकेट, समेत कुछ और जेवर भी बरामद किए हैं।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अंकित पांडेय एमपी बिरला ग्रुप के प्रोजेक्ट हेड हैं। उनके पिता अवधेश पांडेय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अंकित की मां आराधना पांडेय को बीते शुक्रवार को एक कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए उन्हें जेवर पहनने थे। सेफ की अलमारी से पर्स निकालने गईं तो पर्स नहीं मिला। अगले दिन वह बैंक के लॉकर में अपना पर्स देखने गईं, लेकिन वहां भी पर्स नहीं मिला। इस पर उन्होंने बेटे को सूचना दी। उन्होंने घर में ही काम करने वाली हरीपुरवा निवासी जूली कश्यप पर चोरी की आशंका जताई। सीओ सिटी अजीत चौहान के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने जूली से पूछताछ की। इस दौरान जूली ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार ली।
सीओ ने बताया कि अंकित पांडेय के वाहन चालक, लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के निरालानगर निवासी सुशील कश्यप की नजदीकियां जूली से थीं। पूछताछ में जूली ने बताया है कि सुशील के साथ खुशहाल जिंदगी जीने के लिए उसने जेवर चोरी किए थे। दो लाख रुपये चोरी करने की बात भी स्वीकारी है। सीओ ने बताया कि 1.90 लाख रुपये और जेवर बरामद हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चार जुलाई को ही कर ली थी चोरी, प्रेमी के खाते में भी जमा किए थे रुपये
घटना का पता भले ही शुक्रवार को चला हो, लेकिन घटना चार जुलाई को ही अंजाम दे दी गई थी। दरअसल अंकित की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। इस उपलक्ष्य में दावत का आयोजन चार जुलाई को नघेटा रोड स्थित अंकित की ससुराल में था। कार्यक्रम में सभी लोग गए थे और घर में सिर्फ जूली ही मौजूद थी। अंकित का दावा है कि घटना चार जुलाई की रात ही अंजाम दे दी गई थी। पुलिस की जांच में भी पता चला कि जूली ने कुछ रुपये अपने बैंक खाते में और कुछ रुपये सुशील के बैंक खाते में जमा कराए थे।
10 साल का भरोसा लालच में टूटा
अंकित बताते हैं कि जूली कश्यप उनके घर में पिछले दस साल से काम कर रही थीं। परिवार के सदस्य की तरह ही उन्हें रखा जाता था। पूरा परिवार जूली पर भरोसा करता था। कहीं एक साथ बाहर जाने पर घर की जिम्मेदारी जूली को ही दे दी जाती थी। दस साल का भरोसा जूली ने लालच में तोड़ दिया। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि जूली की शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक हो गया था। बीते दो साल से सुशील के साथ उसकी नजदीकियां थीं।