{"_id":"58cd83df4f1c1b992132c64c","slug":"dahaj-did-not-meet-the-demand-of-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर किया बेघर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर किया बेघर
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की सूचना पर पहुंचे भाई ने ससुरालियों का विरोध किया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर देहात के मकरंदपुर निवासी हुकुम सिंह ने तहरीर में बताया कि उसने बहन अर्चना की शादी क्षेत्र के तुरकपुर गांव निवासी रवि कुमार पुत्र महेश चंद्र से साल भर पहले की थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे।
अर्चना ने इसकी जानकारी दी। असमर्थता जताने पर ससुराल बहन से मारपीट करने लगे। शुक्रवार को मारपीट का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर महेश चंद्र, सास पुष्पा देवी, जेठ दीपक कुमार, जिठानी ममता देवी, व पति रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को पीटा
अयाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी रसूलपुर में ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की। बाबरपुर निवासी सरिता देवी ने तहरीर में बताया कि उसके पिता ने संदीप कुमार के साथ उसका विवाह किया था। शादी के बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई।
इस पर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार को उन्होंने इसी बात को लेकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संदीप, ससुर पातीराम, सास उर्मिला देवी, देवर राघवेंद्र, ननद नीतू व रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।