फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dabangas beat bands and pauses

दबंगों ने बैंड वालों और बारातियों को पीटा

Sun, 07 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 07 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dabangas beat bands and pauses
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुलाल में बारात को पूरे गांव में घुमाने को लेकर दबंगों और बारातियों में विवाद हो गया। दबंगों ने बारातियों को पीट दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में हुईं। नगला विजयी निवासी पप्पू अपनी पुत्री की शादी का आयोजन अपनी ससुराल नगला गुलाल से कर रहा था। उसने पुत्री निशा की शादी नगला लखनपुर निवासी कैलाश पुत्र सुखवासी के साथ तय की। शनिवार को बारात आनी थी। किसी कारण बारात लेट पहुंची।
विज्ञापन


इस कारण बारात पूरे गांव में नहीं घूमी और कुछ दूर बारात घुमाकर रस्मे पूरी होने लगी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग आए और बैंड वालों से बारात को पूरे गांव में भ्रमण करने की बात कहने लगे। बारातियों ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद बारातियों को लाठी-डंडे से पीट दिया। इससे शिवलाल, अरुण कुमार, पंकज आदि घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बारातियों को सीएचसी ले आई। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्मे र्हुइं। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed