फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cattle trader robbed one lakh on force

पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख लूटे

Sat, 16 Sep 2017 12:01 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 16 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cattle trader robbed one lakh on force
घटनास्थल रपर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
 ककोर बंबा से मंगलपुर रोड पर शुक्रवार सुबह अपाचे सवार चार असलहाधारी बदमाशों ने पशु व्यापारी को पीटकर एक लाख रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को सौ शैय्या अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ व थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मंगलपुर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी पुष्पेंद्र अवस्थी पुत्र ह्रदय नारायण पशु व्यापारी हैं। शुक्रवार की सुबह पुष्पेंद्र मवेशी खरीदने के लिए नयापुर बाजार जा रहा था। बाइक पर उसके साथ छोटा भाई अभिषेक व एक साथी सुनील भी था। नयापुर गांव से पहले बंबा रोड पर अपाचे बाइक सवार चार बदमाश आए। एक ने पुष्पेंद्र के हाथ में डंडा मार दिया। पुष्पेंद्र बाइक समेत सड़क किनारे गिर पड़ा। तभी एक बदमाश ने पुष्पेंद्र के तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से व्यापारी पर हमला कर दिया और एक लाख रुपये लूट लिये। भाई अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दिबियापुर एसओ मदनगोपाल गुप्ता व सीओ भाष्कर वर्मा मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बंद मिला सीसीटीवी, पुलिस खाली हाथ
पुलिस ने बंबा किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगालने की कोशिश की। मगर जब पुलिस पहुंची तो पता चला जिस मार्केट के पास सीसीटीवी लगा है, उसे कुछ दिन पूर्व ही निर्माण के कारण बंद कर दिया गया था। जिससे पुलिस के हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed