{"_id":"572107dd4f1c1b783ba9150c","slug":"bolero-aboard-the-bus-driver-beaten-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार दबंगों ने बस चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार दबंगों ने बस चालक को पीटा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
होली पर मनचलों-बदमाशों की खैर नहीं
- फोटो : मिड-डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूटा कुआं के पास साइकिल सवार को बचाने में रोडवेज बस की साइड बोलेरो से टकरा गई । इसी बात से गुस्साए बोलेरो सवारों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। बस चालक उरई से सवारियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
उरई डिपो की रोडवेज बस यूपी 93 ए टी 4713 के चालक राजेश कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी न्यू पटेलनगर उरई ने बताया कि वह परिचालक अतुल शर्मा निवासी कानपुर देहात के साथ उरई से सवारियां लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। तभी फूटा कुआं के पास साइड से एक साइकिल सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे बस के बराबर में चल रही बोलेरो बस से रगड़ खाकर निकल गई। इसी बात से गुस्साए बोलेरो सवारों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह व एसआई केशव दयाल मौके पर पहुंचे और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मारपीट कर रहे युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। बस चालक की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।